कुल्लू : तीर्थन नदी में डूबा व्यक्ति, मकान की छत से गिरकर मिस्त्री की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 10:08 PM (IST)

बंजार/सैंज (लक्ष्मण/बुद्धि सिंह): कुल्लू जिला के तहत उपमंडल बंजार व सैंज घाटी में हुए 2 अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली तीर्थन घाटी के गहीधार नामक स्थान पर एक व्यक्ति की तीर्थन नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति घूमने के लिए अपने मित्रों व सगे संबंधियों के साथ तीर्थन घाटी में आया था। इस दौरान वह मित्रों के साथ तीर्थन नदी नहाने चल गया। अधिक बहाव होने के कारण व्यक्ति का पैर फिसला और नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह (35) खनाग उपमंडल आनी के रूप में हुई। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरे मामले सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के मझाण गांव में एक व्यक्ति की पांव फिसलने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक चित्र सिंह (62) पुत्र दुनी चंद गांव घाट डाकघर ब्रैहिण ग्राम पंचायत भलाण-2 तहसील सैंज जिला कुल्लू घाटी के दुर्गम क्षेत्र मझाण गांव में मिस्त्री का काम करता था। रविवार को जब चित्र सिंह मकान की छत पर काम कर रहा था तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह 50 फुट नीचे गिर गया। ग्रामीणों जब उसे सैंज अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत भलाण-2 के प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि चित्र सिंह अपने पीछे पत्नी व 2 बेटों को छोड़ गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News