बारिश को रोकने के लिए देवता बोंद्रा महाराज की शरण में पहुंचे लोग
punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 09:16 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): लगातार बारिश से हो रही तबाही से परेशान लोग अब बारिश को रोकने के लिए देवताओं की शरण में जाने लग गए हैं। लोगों का मानना है कि प्राकृतिक विपदा को रोकने में देवी-देवता ही उनका साथ दे सकते हैं। देवी-देवताओं के चमत्कार अब कहीं न कहीं सार्थक भी होने शुरू हो गए हैं। पिछले तीन दिन से पांच लंबरदारी के देवता बोंद्रा महाराज अपने दौरे पर हैं और इस दौरान उनके क्षेत्र में भी बारिश से हो रहे नुक्सान थम गए हैं। लोगों ने जब बारिश से हो रही तबाही की चर्चा देवता महाराज से की तो देवता ने लोगों को आश्वासन दिया कि अब बारिश से नुक्सान नहीं होगा, जिसका बड़ा चमत्कार क्षेत्र का छपोटी मेला भी है। यह मेला हमेशा ही बारिश के लिए जाना जाता रहा है। देवता महाराज ने मेला को लेकर बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की थी। मेले के दूसरे दिन देवता महाराज मंदिर से रोहड़ू तक करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर मचोती निवासी नरेंद्र चौहान के आमंत्रण पर रोहड़ू भी पहुंचे। इस दिन भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान बाजार में पहुंचने पर देवता महाराज का लोगों ने स्वागत किया और देव धुन के साथ जयकारे लगाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here