पैसेंजर को फ्लाइट में आया हार्ट अटैक, सीनियर कार्डियक सर्जन ने समय पर CPR देकर बचाई जान

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 11:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): टोक्यो से दिल्ली के लिए एयर इंडिया 307 की फ्लाइट में एक 57 वर्षीय पैसेंजर को हार्ट अटैक आने पर शिमला से संबंधित सीनियर कार्डियक सर्जन डाू. दीपक पुरी द्वारा समय पर कार्डियक मसाज सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई। डाॅ. पुरी टोक्यो में 2 दिवसीय कार्डियोमर्सन वर्ल्ड हार्ट कांग्रेस का आयोजन कर लौट रहे थे। यह देखते हुए कि पैसेंजर को हार्ट अटैक पड़ा है, डाॅ. पुरी तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए। फ्लाइट क्रू की मदद से डाॅ. पुरी द्वारा कार्डियक मसाज सीपीआर देने के बाद मरीज को रिवाइव किया गया। डाॅ. पुरी ने कहा कि हार्ट अटैक के कारण कार्डियक अरैस्ट हुआ और मरीज कुछ समय के लिए बिना पल्स और ब्रेन रिस्पॉन्स के मेडिकल रूप से मृत था। फ्लाइट समुद्र के ऊपर थी और निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता 5 घंटे की दूरी पर था। चूंकि निकटतम गंतव्य 5 घंटे की दूरी पर था, मिनिमम रिससिटेशन रिसोर्सिज के साथ फ्लाइट में इतने लंबे समय तक रोगी को स्थिर रखना एक कठिन काम था।

डाॅ. पुरी ने कहा कि एयरलाइन ने कोलकाता में लैंनिंग के लिए विशेष अनुमति की व्यवस्था की और मरीज को निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए एक एम्बुलैंस की व्यवस्था की, जहां उसकी 100 प्रतिशत ब्लॉक लैफ्ट एंटीरियर डिसैंडिंग आर्टरी की तुरंत स्टेंटिंग की गई। उन्होंने कहा कि यदि कार्डियक मसाज तुरंत शुरू नहीं किया जाता है तो 3 से 5 मिनट में परमानैंट ब्रेन डैथ हो जाती है। इस स्थिति में समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि कई अन्य लोगों की जान बचाई जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News