ऊना की सरजमी से पैराग्लाइडर ने भरी पहली उड़ान, घरवासड़ा से टेक ऑफ कर गरीब नाथ मंदिर के समीप की लैंडिंग

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 11:54 AM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाश करने के लिए जुटे पैराग्लाइडर्स ने आज सुबह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से गोविंद सागर झील की तरफ सफल टेकऑफ किया। वही गोविंद सागर झील के किनारे बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास उन्होंने सफल लैंडिंग भी की है। पैराग्लाइडर्स की सफल उड़ान और सफल लैंडिंग से जिला में पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को काफी बल मिला है। पैराग्लाइडर्स की सफल उड़ान के बाद अब इस स्थान को पैराग्लाइडिंग के लिए नोटिफाई करने की कवायद शुरू की जाएगी। प्रदेश के मैदानी जिला ऊना की ऊंचाइयों से पैराग्लाइडिंग जैसे एयरोस्पोट्र्स शुरू होने के चलते स्थानीय लोगों को काफी रोजगार मिलने की संभावना है। हालांकि बुधवार को पूरा दिन पैराग्लाइडर उड़ान के लिए अनुकूल हवा का इंतजार करते रहे। लेकिन हवा का दबाव कम होने के चलते पैराग्लाइडर्स उड़ान नहीं भर सके थे। वहीं कुटलैहड़ के ही पीपलू को भी पैराग्लाइडिंग के लिए नोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

ऊना जिला की ऊंचाइयों में पैराग्लाइडिंग के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां से पहली उड़ान सफल रही है। सफल टेकऑफ के बाद सफल लैंडिंग से पैराग्लाइडिंग को जिला में हरी झंडी मिल गई है। पैराग्लाइडिंग के लिए यहां अनुकूल मौसम है वही साथ ही साथ हवा भी पैराग्लाइडिंग के लिए पर्याप्त है। पैराग्लाइडिंग के लिए आधारभूत ढांचे को यहां मजबूत करके जल्द ही एयरोस्पोट्र्स को बढ़ावा दिया जा सकता है। वीरवार सुबह पैराग्लाइडर्स ने ऊना जिला की ऊंचाइयों से ट्रायल के आधार पर सफल उड़ान भरी है।

बुधवार को अनुकूल हवा का इंतजार करते पैराग्लाइडर्स को अनुकूल वातावरण ना मिलने के चलते उड़ान नहीं भरी जा सकी थी। लेकिन वीरवार सुबह दो पायलट ने यहां से सफल उड़ान भरकर सफल लैंडिंग भी की है। ट्राई के आधार पर भरी गई उड़ान सोलो रही, जिसमें केवल पायलट ने ही ट्रायल में भाग लिया। जिला में पैराग्लाइडिंग जैसी एयरो स्पोट्र्स शुरू होना अपने आप में एक बड़ी बात है। एसडीएम मनाली और एयरोस्पोट्र्स के सहायक निदेशक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस लोकेशन को पैराग्लाइडिंग के लिए नोटिफाई करने की अनुशंसा की जाएगी। ताकि पर्यटन विभाग और एयरोस्पोट्र्स विभाग जल्द इस मामले में उचित कदम उठाकर पैराग्लाइडिंग को औपचारिक रूप से शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकें। 

प्रदेश के ऊना जैसे जिला में एयरो स्पोट्र्स की शुरुआत होना अपने आप में एक बड़ी बात है। पैराग्लाइडर्स की सफल उड़ान और सफल लैंडिंग के बाद यहां पर ऐसी साहसिक गतिविधियों के लिए रास्ता खुल गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा और स्थानीय व्यवसायी  अभय पराशर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ में जिस तरह से एयरो स्पोट्र्स के लिए प्रयास शुरू हुए है वैसे ही गोविंद सागर में वाटर स्पोट्र्स भी शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News