आधार कार्ड बनवाने के लिए 90 साल की विधवा महिला खा रही दर दर की ठोकरें(Video)

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 02:25 PM (IST)

सिरमौर( रोबिन): सिरमौर जिले के ट्रांसगिरी दुर्गम क्षेत्र भटनोल में धंनो देवी गरीब विधवा महिला बिना आधार कार्ड के कई समस्याएं झेलने को मजबूर है। इसे अधिकारियों की नाकामियां कहें या नेताओं की। जहां 90 वर्षीय विधवा महिला आधार कार्ड बनाने के लिए चक्कर पर चक्कर लगा रही है पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं न मिलने से कई परेशानियां शुरू हो रही है दीपू का राशन कार्ड गैस सिलेंडर स्वास्थ्य कार्ड विधवा पेंशन बैंक में खाता नहीं बन पा रहा है परेशान महिला ने अब आधार कार्ड बनने की आस छोड़ दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा जो सहायता विधवा महिलाओं को दी जाती है वह कभी इस महिला को नहीं मिल रही है।
PunjabKesari

उम्र के साथ साथ महिलाओं की आंखों की रोशनी कम हो गई है व शरीर में खून कम हो जाने के कारण उंगलियों के फिंगर नहीं लग पा रहे हैं। परिजनों ने शिलाई पांवटा में जाकर समस्या का समाधान के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। यही नहीं जनमंच के दौरान भी परिजनों ने इस समस्या को बड़ी गंभीरता से उठाया पर समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। परिजनों का कहना है विधवा महिला गरीबी में अपना गुजर बसर कर रही है पर सभी इसकी अनदेखी कर रहे हैं विधवा महिला का पोता फिलहाल पालन पोषण कर रहा है।
PunjabKesari

उधर इस समस्या को हमारी टीम ने गंभीरता से उठाया ओर एसबीएम के संज्ञान में लाया तो उनसे इस समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा एसडीएम योगेश ने बताया है कि वो खुद मौके पर जाकर अपने उच्च अधिकारियों से इस समस्या का समाधान किस प्रकार से किया जाएगा महिला को सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं कैसे पहुंचाई जाएगी यह कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News