Mandi: पंडोह में यूपी के व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, लगाता था गोलगप्पे की रेहड़ी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 12:52 PM (IST)

पंडोह (देशराज): मंडी जिले के पंडोह ज्युनी रोड पर सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राहुल के रूप में हुई है, जो पंडोह बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। राहुल अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले पत्नी और बच्चे कुल्लू स्थित अपने मायके चले गए थे। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

फांसी लगाने से पहले राहुल ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राहुल के अन्य परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी पत्नी मायके में ही रह रही थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News