मंगल पांडे ने किए CM पर जुबानी हमले, बोले-Bail के बाद अब जेल का Record बनाएंगे वीरभद्र

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 02:34 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बेल लेने का रिकॉर्ड बना लिया है और वह अब जेल जाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। ऐसा पूरे देश में पहली बार हुआ है कि राज्य का मुखिया अपनी और अपने परिवार की भ्रष्टाचार के आरोपों में बेल करवा रहा हो। यह बात वीरवार को धर्मशाला पंहुचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने कच्चेहरी अड्डा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को अपमानित करने का काम किया है। उन्होनें कहा कि राज्य का मुखिया अपने परिवार के लिए धन जुटाने में व्यस्त है तो हिमाचल के विकास के लिए उनके पास समय कैसे होगा।


सब जानते हैं कि मुख्यमंत्री अब भी इस्तीफा नहीं देंगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लेकर नहीं आते हैं बल्कि वह यहां की जनता के पैसे से दिल्ली में अपनी जामनत करवाने आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि मुख्यमंत्री अब भी इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन प्रदेश की जनता जल्द ही उनको हटाने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि जितनी भी चार्जशीट बनाई गई है उनको लेकर लोगों के बीच जाएं और कांग्रेस सरकार की कारगुजारी को लोगों को बताएं। शहीदों ने शायद ऐसे भारत का सपना नहीं देखा था जिसमें एक राज्य का मुख्यमंत्री 'करप्ट' हो जाए और उसे जमानत लेनी पड़े। न केवल अपनी बल्कि अपने साथ अपने पूरे परिवार की जमानत लेनी पड़े।


जमानत पर चल रही सरकार और उसके मुखिया को बाहर का रास्ता दिखाया जाए
ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने धर्मशाला में आयोजित भाजपा प्रदेश प्रभारी के स्वागत समारोह के दौरान कहे। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए सिलसिलेवार कांग्रेस के उन नेताओं को पर जुबानी हमले किए जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैसे भारत का निर्माण कर दिया है कि सरकारें जमानत पर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वोटर से जानना चाहते हैं कि वह उनको क्यों वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जमानत पर चल रही सरकार और उसके मुखिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News