भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनी जयसिंहपुर की पल्लवी, उधमपुर में देगी सेवाएं

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 08:17 PM (IST)

लम्बागांव (अभिषेक): कांगड़ा जिला के उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत सरि पंचायत के प्लेटा गांव की पल्लवी की भारतीय सेना में नर्सिंग लैफ्टिनैंट के पद पर नियुक्ति हुई है। पल्लवी की शुरूआती शिक्षा नैशनल पब्लिक स्कूल हलेड़ से हुई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ जालंधर छावनी चली गई और आगे की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। पल्लवी राणा हॉकी में जूनियर नैशनल चैम्पियनशिप में दिल्ली, असम व ओडिशा में हिस्सा ले चुकी हैं। पल्लवी के पिता भारतीय सेना में बतौर सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत हैं।

पल्लवी ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद एमएनएस का पेपर व साक्षात्कार पास करने के बाद आर एंड आर दिल्ली कैंट में अपनी 4 साल की ट्रेनिंग के बाद जनवरी, 2021 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। पल्लवी राणा की पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुई है। पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोहर राणा, मां पूनम, दादी मिलापां देवी व अपने अध्यापकों को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News