Kangra: पर्यटन और व्यापार के लिए लाभप्रद सिद्ध हुआ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम : शांता
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:54 PM (IST)
पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम होने के कारण धर्मशाला विश्व के खेल मानचित्र पर उभरा है। स्टेडियम बहुत ही बढ़िया और सुन्दर बना है और उसके सामने बर्फ से ढकी हुई धौलाधार की पहाड़ियां उसको और भी सुन्दर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को एक बहुत बड़ी देन दी है। उस समय की सरकार और अनुराग ठाकुर ने बहुत परिश्रम करके इस स्टेडियम का निर्माण किया था। भारत के बहुत से क्रिकेट स्टेडियम में यह सबसे अधिक सुन्दर और महत्वपूर्ण स्टेडियम बना है। इस स्टेडियम में मैच होने के कारण दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां के पर्यटन और व्यापार को बहुत अधिक लाभ हो रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को इस क्रिकेट स्टेडियम द्वारा विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए अनुराग ठाकुर को बधाई दी है।

