Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 07:22 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए लोकसभा द्वारा पेश कडे़ कानून का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है, जो इस गंभीर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होगा। शांता कुमार ने इस कानून के समर्थन के लिए सभी विपक्षी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कानून पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध को समाप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय देश के छह वरिष्ठ राष्ट्रीय विद्वानों की समिति का गठन है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि ऐसी स्थितियां लगातार बनी रहीं तो देश का लोकतंत्र कहीं भीड़तंत्र में न बदल जाए। उन्होंने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से आग्रह किया कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और उसे भीड़तंत्र में बदलने से रोकने के लिए सभी दल मिलकर गंभीर प्रयास करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News