Kangra: मनसिम्बल के कैफे में देर रात बवाल, कथित फायरिंग से मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 10:07 PM (IST)
पालमपुर (मनोज): भवारना के समीप मनसिम्बल पंचायत में स्थित एक निजी कैफे में शनिवार देर रात हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब होटल परिसर में कथित रूप से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरूआत रैस्टोरैंट में परोसे गए खाने में अधिक नमक होने की शिकायत को लेकर हुई। इस दौरान पारस, आशीष और पंकज की होटल मालिक पदम देव के साथ कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद होटल मालिक का एक रिश्तेदार पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर हवा में गोलियां चला दीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही कैफे में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने पुलिस को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाना भवारना लाया गया, जहां घायलों का मैडीकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस मामले की जांच के लिए कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपनी-अपनी शिकाखाने यतें सौंप दी हैं। भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

