Kangra: भाजपा ने सिद्ध किया कि कोई भी सामान्य कार्यकर्त्ता पार्टी के बड़े पद पर हो सकता है आसीन : शांता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 06:14 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने दुबई से जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि कोई भी सामान्य कार्यकर्त्ता पार्टी के सबसे ऊपर पद पर आसीन हो सकता है। चर्चाएं नए अध्यक्ष को लेकर होती रहीं पर कोई भी नहीं जानता था कि नितिन नबीन कौन है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने उनको अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।

शांता कुमार ने नितिन नबीन को इस नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता और अपनी ओर से बधाई दी है। उन्होंने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

शांता कुमार ने भारतवर्ष के सभी युवाओं को नमन करते हुए कहा है कि युवा शक्ति के लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है और जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भाजपा पूर्ण रूप से एक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य पूरा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News