Kangra: नूरपुर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:21 PM (IST)
नूरपुर (ब्यूरो): पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि पुलिस थाना नूरपुर में पहले से ही हुई चोरी में पंजीकृत मामले में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार गांव टिपरी, भटियात जिला चम्बा भी मामले में शामिल है। इसी मामले में उपरोक्त आरोपी अभिषेक कुमार का दूसरा साथी अनिल कौंडल भी शामिल था, जिसे पूछताछ हेतु बुलाया गया था।
आरोपी अनिल कौंडल गांव नजद सिनेमा हाल जसूर से पेशेवर ढंग से की गई पूछताछ पर कार्यवाही करते हुए व साक्ष्यों की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि आरोपी ने अभिषेक कुमार के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अनिल कौंडल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक कुमार पहले से ही सव-जेल नूरपुर में बंद है, जिससे पूछताछ करने हेतु न्यायिक हिरासत से पुलिस हिरासत में लिए जाने के लिए नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

