Kangra: आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी : गुरसिमरन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 05:49 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): एंटी खालिस्तानी टैररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार गुरसिमरन सिंह मंड ने नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरदार गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि सभी हिंदू भाइयों को एकजुट होना पड़ेगा, वहीं आतंकवाद के खिलाफ भी आवाज बुलंद करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखनी चाहिए ताकि जो कुछ बचे आतंकवादी हैं उनका भी सफाया हो। उन्होंने कहा कि आए दिन हमारे फौजी जवान शहीद हो रहे हैं। भारत में रहकर जो लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे हैं उन्हें हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सनातन धर्म का पूरे भारत वर्ष में डंका बज रहा है। भारत में लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, गौ हत्या, आतंकवाद खत्म होना चाहिए ताकि भारत में सुख-समृद्धि हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News