Kangra: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्थायी कुलपति की तैनाती के लिए प्रक्रिया आरंभ

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 06:31 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): आखिर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्थायी कुलपति की तैनाती के लिए प्रक्रिया को आंरभ कर दिया गया है। कुलपति पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटीज ऑफ एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर एंड फॉरैस्ट्री रूल्स, 2026 के आधार पर मांगे गए हैं। ऐसे में आस बंधी है कि लगभग पौने तीन वर्ष पश्चात कृषि विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिल जाएगा। इससे पहले 13वें नियमित कुलपति प्रो. एचके चौधरी की 21 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्ति के बाद से कृषि विश्वविद्यालय को नियमित कुलपति नहीं मिल पाया है।

कुलपति की तैनाती को लेकर 2 बार प्रक्रिया आंरभ की गई परंतु ये प्रक्रियाएं दोनों बार ही अधर में लटक कर रह गईं। अब राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटीज ऑफ एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर एंड फॉरैस्ट्री रूल्स, 2026 के रूल-5 के प्रोविजन के अनुसार, यूनिवर्सिटी के रैगुलर वाइस चांसलर के अपॉइंटमैंट के लिए नामों के एक पैनल की सिफारिश करने के लिए 6 जनवरी 2026 को जारी नोटीफिकेशन के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति के चयन हेतु सर्च-कम-सिलैक्शन कमेटी बनाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News