नादौन की नौंहगी पंचायत के करतार सिंह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 08:17 PM (IST)

नादौन (जैन): नौंहगी पंचायत के कलाकार करतार सिंह को भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। इस सम्मान से नादौन व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। करतार चंद की इस उपलब्धि के लिए हिंद संग्राम परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, प्रदेष सलाहकार केएस धीमान, प्रदेश कार्यालय सचिव विपिन शर्मा, पूर्व प्रधान डॉ. हंसराज श्याल,समाजसेवी ब्रह्मदत्त शर्मा, महेश काका, समाजसेवी रमेश शर्मा, बजरंग सिंह, खुशी राम, दीना नाथ, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों व साहित्यकारों ने करतार चंद को बधाई दी। करतार चंद एनआईटी हमीरपुर में फार्मासिस्ट रह चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद नौंहगी में रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News