कांग्रेस ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखे : जयराम

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 07:06 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर प्रचार में उतरे भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बालूगंज वार्ड में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जहां मतदाताओं से  भाजपा के पक्ष में वोट मांगे वहीं कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने शिमला के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और पिछले 5 साल में भाजपा शासित नगर निगम ने करोड़ों के काम कर शिमला को अभूतपूर्व विकास दिया। आज कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं अगर कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखे। जयराम ने इस दौरान पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने की बात कही।
PunjabKesari

जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई कांग्रेस : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा दिन-प्रतिदिन पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है। शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं। बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल 4 महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी ऐसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो।कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा शिमला के विकास के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार से माकूल धन उपलब्ध करवाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News