भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 05:48 PM (IST)

Army Agniveer Bharti: थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क एवं एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) और अग्निवीर महिला मिलीटरी पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक किया जा सकता है।

कंप्यूटर आधारित होगी लिखित परीक्षा

श्रीधर राजन ने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट - ज्वाइन इंडियन आर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए तथा ये आधार नंबर नंबर से लिंक होने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News