Hamirpur: आंगनबाड़ी के 9 पदों के लिए आवेदन 3 अगस्त तक
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 03:54 PM (IST)
हमीरपुर (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्त्ता व सहायिका के कुल 9 पदों के लिए पात्र महिलाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 3 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनबाड़ी केंद्र मुहान और नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7 में कार्यकर्त्ता का एक-एक पद भरा जाएगा, जबकि नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों एमसीडब्ल्यू-7 ए, एमसीडब्ल्यू-11 और एमसीडब्ल्यू-11सी, जंगल रोपा पंचायत के जंगल, हार-2 नाल्टी पंचायत के डकोहल और बस्सी झनियारा पंचायत के छबोट घिरथां में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में होंगे व इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।

