नादौन के डॉक्टर ओपी शर्मा को मिला प्रकृति रत्न अवार्ड

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 07:23 PM (IST)

नादौन (जैन): साहित्यकार रिटायर्ड डायरैक्टर डॉ. ओपी शर्मा को प्रकृति रत्न अवार्ड से अलंकृत किया गया है। यह अवार्ड उन्हें प्रकृति भक्त फाऊंडेशन दिल्ली द्वारा फाऊंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि डॉ. शर्मा का प्रकृति को बचाने में काफी योगदान रहा है, उनके द्वारा प्रकृति सेवाएं, वातावरण शुद्धता व जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर ही यह अवार्ड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र, इंडिया लीगल एडवाइजर एडवोकेट अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता अश्वनी शर्मा व महासचिव विक्रम चौहान सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

डॉ. ओपी शर्मा को प्रकृति रत्न अवार्ड मिलने पर नादौन लेखक संघ के सदस्य रविन्द्र कौशल, मुनीष तन्हा, विनोद मेहरा, केहर सिंह मित्र व सुशील गौतम आदि कवियों व साहित्यकारों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. शर्मा को यह अवार्ड मिलने से नादौन का गौरव बढ़ा है। उन्होंने संघ की ओर से डॉ. शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News