कांगड़ा की 814 पंचायतों में से मात्र एक निर्विरोध, चुनावों में अब 18 हजार 116 उम्मीदवार मैदान में

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 11:59 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश/तनुज) : प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की एक मात्र पंचायत ग्रामीणों की सर्वसहमति से निर्विरोध चुनी गई है। पंचायत को निर्विरोध चुनने पर मिलने वाली 10 लाख रुपए की राशि की हकदार बनी है। इतना ही नहीं इस ब्लॉक में 2 पंचायत समिति सदस्यों को भी क्षेत्र के लोगों ने सर्वसहमति से चुना है। जिला कांगड़ा में सर्वसहमति से चुनी गई अमरोह पंचायत परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर की गृह पंचायत है। जिला कांगड़ा में नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के बाद विभिन्न पदों पर अब 18 हजार 116 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें जिला परिषद के 261, पंचायत समिति के 1525, प्रधान 3288, उप प्रधान 3829 और वार्ड मैंबर के 9213 उम्मीदवार शामिल है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा के मुताबिक निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों में लंबागांव ब्लॉक की पंचायत चंबी, उपप्रधानों में बैजनाथ ब्लॉक की पंचायत सुनपुर, इंदौरा ब्लॉक पलाख जबकि फतेहपुर ब्लॉक की भटैहन शामिल है। वहीं पंचायतों के कुल 894 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें बैजनाथ ब्लॉक के 42, भवारना ब्लॉक के 36, देहरा ब्लॉक के 96, फतेहपुर ब्लॉक के 78, इंदौरा ब्लॉक के 98, कांगड़ा ब्लॉक के 48, लंबागांव ब्लॉक के 58, नगरोटा बगवां ब्लॉक के 28, नगरोटा सूरियां ब्लॉक के 75, पंचरुखी ब्लॉक के 28, रैत ब्लॉक के 47, परागपुर ब्लॉक के 106, सुलह ब्लॉक के 78, धर्मशाला ब्लॉक के 17, नूरपुर ब्लॉक के 59 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा 4 बी.डी.सी. सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिनमें भवारना ब्लॉक का वार्ड नंबर 2 द्रोगनू, देहरा ब्लॉक का वार्ड नंबर एक थिल, परागपुर ब्लॉक का वार्ड नंबर 2 कुडऩा व वार्ड नंबर 11 परागपुर शामिल हैं। जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों पर 20 हजार 581 उम्मीदवारों ने अपना दावा पेश किया था। इसमें जिला परिषद के 276, पंचायत समिति के 1604, प्रधान के पद पर 3649, उपप्रधान के पद पर 4361 के अलावा वार्ड सदस्यों के 10691 नामांकन दाखिल हुए थे। वहींं 1650 लोगों ने नामांकन वापिस ले लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News