मधुमक्खियों ने 12 लोगों को काटा, एक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2019 - 11:50 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): खुंडियां थाने के तहत टीहरी में मंगलवार सुबह लगभग 12 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटे जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार प्रात: उस समय एक परिवार व आसपास के क्षेत्र में लोग दहशत में आ गए जब साथ लगते नाले से मधुमक्खियों का झुंड उड़ता हुआ आया और लोगों को काटने लगा। पुलिस जांच अधिकारी खुंडियां ने बताया कि सुबह लगभग 8:30 पर साधुराम (75) पुत्र रिजु राम निवासी टीहरी अपने घर के बरामदे में बैठा था। इतने में मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, साथ ही साधुराम के बेटे व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लगभग एक दर्जन लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

लोगों ने मधुमक्खियों से बचने के लिए अपने आपको घरों में बंद कर लिया। वहीं साधुराम को काफी मधुमक्खियां काट चुकी थीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में ऐसा लगाता है कि घर के पास नाले में कई मधुमक्खियों के छत्ते हैं और किसी पक्षी के टकराने से ये मुधमक्खियां भड़क गई होंगी। उन्होंने बताया कि गंभीरावस्था में साधुराम को डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News