कांगड़ा में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 20 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 08:45 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है जबकि 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया शुक्रवार को चक भाटियां पठानकोट की 19 वर्षीय युवती, इंदौरा की 46 वर्षीय महिला, इंदौरा की 27 वर्षीय युवती व 24 वर्षीय युवक, योल धर्मशाला की 70 वर्षीय महिला, इंदौरा का 41 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज का 89 वर्षीय व्यक्ति व 44 वर्षीय महिला, बैजनाथ का 31 वर्षीय व्यक्ति, ठारू कांगड़ा की 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं योल धर्मशाला की 35 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय युवक, फ तेहपुर का 18 वर्षीय युवक, देहरा का 16 साल का लड़का, योल कैंट का 56 वर्षीय व्यक्ति, त्रिपल का 54 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 64 वर्षीय व्यक्ति, धीरा के 75 व 60 वर्षीय व्यक्ति और धर्मशाला का 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिला में कोरोना के 8624 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 8159 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 255 एक्टिव केस हैं। जिला में अब कोरोना से मौतों का आंकड़ा 208 तक पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News