कांगड़ा फोरलेन पर पलटी कार: 14 साल के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 10:07 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। कांगड़ा में एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर एक अनियंत्रित कार पैरापिट से टकराकर सड़क पर पलट गई। कार में दो किशोर सवार थे, जिनमें से एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क किनारे लगे पैरापिट से इतनी जोर से टकराई कि वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बीच सड़क पर ही पलट गई। कार में दो किशोर सवार थे, जो स्थानीय निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

शौर्य (14 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं विहान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी कांगड़ा, अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (281, 125-A और 106) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News