पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में 41 किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 07:42 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के हरिपुर टोहाना के जंगल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को करीब 41 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने हरिपुर टोहाना के जंगल में गांजे की खेप छिपाई हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार शरीफ अली निवासी हरिपुर टोहाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने पुलिस को जंगल में छिपाई गांजे की खेप के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में जाकर आरोपी द्वारा बताई गई जगह से 40 किलो 944 ग्राम गांजा बरामद किया । डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति को हरिपुर टोहाना के जंगल से करीब 41 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस टीम ने 2 करोड़ के गांजे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News