पांवटा में एक बार फिर थमे 108 एम्बुलैंस के पहिए, जानिए क्या है वजह (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 04:54 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): प्रदेश सरकार द्वारा जीवनदायिनी के रूप में मरीजों को सेवा उपलब्ध करवाई गई 108 व 102 एम्बुलैंस के पहिए एक बार फिर से जाम हो गए हैं, ऐसे में दुर्घटनाओं व दूरदराज क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। 108 सेवा पांवटा साहिब के शिलाई  राजपुरा, सतौन, रोनहाट में खडी हो गई हैं। साथ ही उपमंडल पांवटा मे 102 एम्बुलैंस भी खड़ी हो गई हैं। एम्बुलैंस रुकने का कारण इस बार भी डीजल नहीं मिलना बताया जा रहा है।

पैट्रोल पम्पों ने उधार तेल देना किया बंद

दरअसल सिरमौर जिला में पैट्रोल पम्पों ने 108 एंबुलैंस को उधार तेल देना बंद कर दिया है, जिसका कारण 108 का संचालन कर रही कंपनी जी.वी.के. की तरफ पैट्रोल पम्पों की उधारी बताया जा रहा है। पैट्रोल पंप संचालक कई लाख से अधिक उधार बता रहे हैं मरीज के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि प्रदेश सरकार मंत्रियों के लिए 30-30 लाख रुपए की गाड़ियां खरीद रही है जबकि गरीब लोगों को एम्बुलैंस की सेवा भी सही ढंग से नहीं दी पा रही है सरकार से आग्रह किया है कि 108 की सेवा जल्द से जल्द चलाई जाए।

जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान

वहीं एस.एम.ओ. संजीव सहगल ने बताया कि 108 के उच्च अधिकारियों व अस्पताल के उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा दिया है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News