महंगाई और बेरोजगारी पर ऊना में गरजी महिला कांग्रेस, मुकेश अग्निहोत्री बोले प्रदेश में कांग्रेस का सत्ता में आना तय

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 03:16 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला मुख्यालय के नजदीकी कस्बा झलेड़ा में महिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरुद्ध जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेनब चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर प्रदेश का 4 साल का समय बर्बाद करने के भी गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द भाजपा की सत्ता से विदाई का दावा किया। 

जिला मुख्यालय के नजदीकी कस्बा झलेड़ा में रविवार को महिला कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध महिला कांग्रेस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा रमिला शर्मा ने की जबकि इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश के हर नागरिक का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को महंगाई के कारण 4-0 की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी कटौती की गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यही जनता की ताकत है जब जनता दबाव डालती है तो सरकारों को झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभी भी पेट्रो पदार्थों की कीमतों को कम करने के लिए देश और प्रदेश की जनता को लड़ाई लड़नी पड़ेगी। रसोई गैस का सिलेंडर जब तक 400 तक नहीं आता ये लड़ाई जारी रहेगी। केवल पेट्रो पदार्थ नहीं बल्कि खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान छू रही है। जबकि भवन निर्माण की सामग्री भी बहुत ज्यादा महंगी हो चुकी है। प्रदेशभर में बेरोजगारी का आलम है युवाओं को रोजगार के लिए दर-ब-दर भटकना पड़ रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News