Kangra: पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 11:19 PM (IST)
नूरपुर (ब्यूरो): नूरपुर के वार्ड-3 में डिफैंस रोड के निकट सोमवार को पेड़ से लटका एक शव बरामद किया गया। पेड़ पर शव लटकने की सूचना लोगों ने नूरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान केवल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी वार्ड-3 के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक केवल कुमार ट्रैक्टर चालक व विवाहित था। जानकारी के अनुसार केवल कुमार शनिवार से लापता था व उसके भाई सुनील कुमार ने रविवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

