कांगड़ा में दुखद हादसा, आंगन में निकले सांप ने व्यक्ति को डसा; इलाज के दौरान मौत
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 02:40 PM (IST)
कांगड़ा (कालुड़ा) : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर सांप के काटने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (48) निवासी रजियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अश्विनी कुमार को 4 अगस्त को घर के आंगन में सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

