Kangra: पुलिस चैकिंग के दौरान चम्बा के 2 लोग चरस सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 07:04 PM (IST)

नूरपर (ब्यूरो): जिला नूरपुर पुलिस की टीम ने सोमवार को नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत सदवां चौक पर बाइक पर सवार 2 युवकों को 717 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने सदवां चौक पर नाकाबंदी एवं वाहन चैकिंग के दौरान एक बाइक को जांच हेतु रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर काबू किया गया।

तलाशी के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति के बैग से 717 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान लाल हुसैन निवासी गांव मलेठी डाकघर सिल्लाघराट जिला चम्बा व मोहम्मद शरीफ निवासी गांव भलू डाकघर सिल्लाघराट जिला चम्बा से रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News