Mandi: गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब 25 दिन में करें LPG रिफिल बुकिंग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:00 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी और जरूरी खबर है। अब गैस उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के ठीक 25 दिन पूरे होने पर अपना अगला एलपीजी रिफिल बुक करवा सकेंगे।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस नई व्यवस्था को जिले में तुरंत प्रभाव से लागू करने की तैयारी कर ली है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने इस संबंध में जिले की सभी गैस एजैंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने एजैंसियों को स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित 25 दिनों के अंतराल के बाद अपना रिफिल बुक करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, इन आदेशों का कड़ाई से और प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विभाग के प्रवक्ता ने इस बदलाव का कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में एलपीजी की आपूर्ति स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूर्व में जब मांग-प्रबंधन उपाय लागू किए गए थे, तब गैस की काफी पेंडैंसी चल रही थी, लेकिन अब रिफिल की लंबित मांग में पर्याप्त कमी आ गई है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय द्वारा मौजूदा रिफिल बुकिंग अंतराल में संशोधन करने का यह अहम निर्णय लिया गया है।

इस नए आदेश के अनुसार गैस बुकिंग की व्यवस्था में एकरूपता लाई गई है। अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी एक समान रूप से 25 दिनों का अंतर-रिफिल बुकिंग अंतराल तय कर दिया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News