सुंदरनगर के जडोल में क्रेन पलटने से तीन घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे 21

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 06:51 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी) : सुंदरनगर नेशनल हाईवे 21 पर जडोल में फोरलेन निर्माण कंपनी की मशीन पलटने से दोपहर के बाद वाहनों का जाम लग गया। जाम में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस धर्मचंद चौधरी भी फंसे रहे। क्षतिग्रस्त और विवादित जडोल के निर्माणाधीन फोरलेन पर दोपहर के बाद कंपनी की क्रेन अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में लटक गई। क्रेन का ऑपरेटर घायल हो गया। जिसे सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। क्रेन को निकालने के लिए कंपनी की जल्दबाजी के कारण मशीनों के जमावड़ा इकट्ठा किया गया।

जिसके चलते सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम में फंस कर परेशान हुए। इधर पता चलते ही सुंदर नगर पुलिस हाईवे और ट्रैफिक पुलिस सहित थाने के पुलिस जवान मौके पर कार्रवाई के लिए रवाना किए और जडोल की तरफ से बाया सलवाणा रूट से छोटे वाहन रवाना किए गए। तीन घंटे से अधिक समय की मश्क्कत के बाद जाम को धीरे धीरे बहाल किया गया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि वाहनों की लंबी कतार में प्रदेश के सेवानिवृत्त जस्टिस धर्मचंद चौधरी भी फंसे हुए हैं। लेकिन वाहनों की भारी कतार को देखते हुए पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास करती रही। सुंदरनगर एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि नेशनल हाई वे 21 पर लगा जाम बहाल कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News