शिमला में कोरोना के 5 नए मामले, जिला में 92 हुए एक्टिव केस

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 09:09 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला जिला में 5 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। पांचों पॉजिटिव मजदूर हैं और क्वारंटाइन पर रखे गए थे। 3 मामले शिमला के रामपुर के हैं जबकि 2 मामले टिक्कर क्षेत्र के हैं। रामपुर के तीनों मजदूराें की उम्र 22, 24 व 40 वर्ष है। उक्त तीनों पश्चिम बंगाल से आए हैं। इन्हें डकोल्ड में क्वारंटाइन किया गया था। टिक्कर में पॉजिटिव पाए गए दोनों मजदूर 21 जुलाई नेपाल से वाया हरियाणा होकर आए हैं। सीएमओ शिमला सुरेखा चोपड़ा ने 5 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले भी 5 मजदूर रामपुर में शनिवार देर रात पॉजिटिव पाए गए थे। आज आए 5 नए मामलों के बाद अब शिमला में एक्टिव केस की संख्या 92 हो गई जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 173 पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News