Breaking : हमीरपुर में महिला सहित 3 और कोरोना पॉजिटिव, सोलन भी एक नया मामला

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 10:39 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में वीरवार के मुकावले शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कुल 7 मामले सामने आए हैं। इनमें 2 चम्बा, एक मंडी और सोलन तथा 3 मामले हमीरपुर से सामने आए हैं। हमीरपुर में जो 3 नए मामले सामने आए हैं उनमें गांव कोटि ताल भोरंज की 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला 21 जून को परिवार के साथ पुणे से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची थी और फिर टैक्सी से हमीरपुर आई थी। 30 जून को उसका सैंपल लिया गया था। इस महिला के अलावा गांव लगमवीं का 2 वर्षीय बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से आया था। गांव पंसाई उपमंडल नादौन के 10 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह परिजनों संग गाजियाबाद से आया था और सासन में संगरोध में था।

इसके अलावा सोलन में जो मामला सामने आया है। वह नालागढ़ से संबंधित है। यहां एक उद्योग का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि फरवरी माह से ही यहां रह रहा था। कुछ दिन पूर्व उसे परेशानी होने पर इसका सैंपल लिया गया था, जिसकी अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन मामलों के बाद हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1021 हो गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News