कुल्लू में पुलिस ने 2 मामलों में पकड़ी 802 ग्राम चरस व 2.76 ग्राम हैरोइन, 3 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 10:32 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): कुल्लू जिला में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस व चिट्टे के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने बागर इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 802 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लाल चंद पुत्र फतेल चंद निवासी हवाई कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दूसरे मामले में पुलिस ने पताणू छियाल में 2 युवकों को 2.76 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी हरनोड़ और गौरव कुमार पुत्र सीता राम निवासी जमथल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इन दोनों ने मनाली के पताणू छियाल में किराए का कमरा ले रखा है तथा वहीं पर रहते हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News