Mandi: शादी के महज 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 02:41 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर में एक नवविवाहिता ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नैरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जाहडू गांव की स्नेहा की शादी 9 फरवरी, 2024 को फंगवास गांव के नील कमल से हुई थी। पीड़िता के पिता यदविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही नील कमल उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जो इस प्रताड़ना का मुख्य कारण है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मंगलवार को इसी से तंग आकर स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News