ऊना में 6 साल के मासूम सहित 4 और कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 09:12 PM (IST)

ऊना (सुरेंद्र): ऊना जिला में शनिवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 2 लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें 6 साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार जिला के हरोली उपमंडल के तहत गांव सलोह का 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक बिहार से लौटा था और होम क्वारंटाइन में था। वहीं गगरेट के अम्बोआ गांव 73 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि लुधियाना से लौटा था और इंस्टीच्यूशनल क्वारंटानइ था।

इसके अलावा गोंदपुर बनेहड़ा में एक ही परिवार के 2 लोग 53 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों पहले कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। बता दें जिला में तरनतारन से गिरफ्तार दुष्कर्म का एक आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन मामलों के बाद जिला में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 138 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News