हिमाचल में 9 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:49 PM (IST)

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक दुकानदार ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर मानवता को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस थाना चम्बा में दी गई शिकायत के अनुसार बच्ची रोजाना पास की दुकान से खाने-पीने का सामान लेने जाती थी। इसी दौरान 22 वर्षीय दुकानदार ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। मासूम बच्ची इस घटना से सहम गई और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बता सकी। 2 दिन बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। बच्ची की बात सुनकर परिजनों ने महिला पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News