ऊना में 71वें NCC दिवस पर जन जागृति मेले का आयोजन

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 02:37 PM (IST)

ऊना(अमित) : 6वीं हिमाचल प्रदेश एनसीसी कंपनी द्वारा ऊना में 71 वें एनसीसी दिवस को जन जागृति मेले के रूप में मनाया गया। ऊना के बाल स्कूल मैदान में आयोजित मेले के माध्यम से देश में फैली विभिन्न कुरीतियों के विरुद्ध प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक गतिविधियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया। वहीं युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस मेले में 20 स्कूलों व कालेजों के करीब 1250 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी केडेट्स द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए।
PunjabKesari

जिनमें चार्ट तथा पोस्टरों के माध्यम से सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर जानकारी दी गई। वहीं स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित कर भी हथियारों से रक्षा करना व सर्जिकल स्ट्राईक बारे जानकारी दी। वहीँ थल, जल और वायु सेना की एनसीसी विंग द्वारा विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किये गए। इस दौरान एयरफोर्स द्वारा ऐरो मॉडल एयरक्राफ्ट को भी उड़ाकर दिखाया गया। जन जागृति मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिमाचल एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने कहा कि एनसीसी देश का बहुत बड़ा संगठन है जोकि अनुशासन के लिए जाना जाता है। राजीव ठाकुर ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स हमेशा देश में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करके देश को तरक्की की राह पर ले जाते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News