भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा विनाशक है बॉलीवुड : सूरज पाल अम्मू

punjabkesari.in Sunday, Dec 22, 2019 - 06:11 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड को भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा विनाशक बताया है। इस दौरान उन्होंने सलमान व आमिर खान पर भी प्रश्न उठाते हुए कहा कि हिंदूस्तान में उन्हें किस बात का डर लगता है। उन्होंने कहा कि देश में आज साम्प्रदायिक दंगे हो रहे हैं तो आज वे उपद्रवियों से शांति बनाए रखने के प्रति आग्रह क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सैंसर बोर्ड में इतिहासकारों को अधिमान देने का भी आग्रह करते हुए कहा कि अगर सैंसर बोर्ड में इतिहासकार होते तो पद्मावत का देशभर में विरोध नहीं होता।

सनी लियोन को वीरांगना का किरदार दिया तो होगा आंदोलन

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को भविष्य में किसी भी वीरांगना का किरदार देने पर फिल्म निर्माताओं को आगाह किया कि अगर ऐसा किया तो करणी सेना पद्मावत फिल्म के विरोध की तर्ज पर आंदोनल करेगी। उन्होंने कहा कि करणी सेना एक गैर-राजनीतिक संस्था है। देशभर में मातृ शक्ति की रक्षा एवं उनके मान-सम्मान के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने शोले फिल्म में गब्बर सिंह द्वारा ठाकुर के हाथ मांगने के दृश्य की भी भत्र्सना करते हुए कि इस दृश्य में किसी का नाम भी हो सकता था। जरूरी नहीं कि ठाकुर के हाथ काटना आवश्यक था।

नशे की गतिविधियों को रोकने में विफल रही हिमाचल सरकार

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मलाणा क्षेत्र में अधिकारियों की मिलभगत से बिना वीजा विदेशी पर्यटकों के रहने का भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर हिमाचल प्रदेश में नशे की गतिविधियों को रोकने में विफल रहने के आरोप लगाए। उन्होंने ऐलान किया कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में करणी सेना नशा विरोधी अभियान आरम्भ करेगी। नशा तस्करों को करणी सेना के सदस्य पुलिस के पास पहुंचाएंगे।

गुड़िया को नहीं मिल पाया न्याय

उन्होंने गुड़िया प्रकरण को लेकर भी आक्रामक रुख अपनाते हुए हिमाचल प्रदेश की पूर्व व वर्तमान सरकारों पर न्याय न दिलवा पाने के भी आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गुड़िया प्रकरण के मामले को भुनाकर ही सत्तासीन हुई थी मगर गुड़िया को न्याय दिलवाने में विफल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News