Kangra: आर्यन ठाकुर बने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट, नगरोटा सूरियां में हर्ष का माहौल
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 04:38 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित नगरोटा सूरियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत बट के आर्यन ठाकुर ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
आर्यन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर के स्थानीय स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने छठी कक्षा से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल, सुजानपुर टिहरा से की। शिक्षा के प्रति उनकी लगन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम था कि उन्होंने पहले ही प्रयास में एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली। इस सफलता के साथ उनका चयन पुणे, महाराष्ट्र स्थित राष्ट्रीय सैन्य अकादमी के लिए हो गया।
राष्ट्रीय सैन्य अकादमी में आर्यन ने चार वर्षों का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके उपरांत उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आऊट होकर लैफ्टिनैंट का पद हासिल किया। आर्यन ठाकुर के पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, और उनकी माता एक गृहिणी हैं। आर्यन ने अपनी इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और समस्त सगे-संबंधियों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक