मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना व शोभायात्रा के साथ राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव शुरू

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 08:30 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर 4 दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इससे पहले पुराना बस अड्डा के समीप पगड़ी समारोह में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री हजारों लोगों की उपस्थिति में मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए।
PunjabKesari

सरस मेला एवं विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन
ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में पहली बार आयोजित सरस मेले का शुभारंभ भी किया और यहां प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इस सरस मेले में 14 राज्यों के हथकरघा उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं और हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक पकवान भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि सरस मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का एक उचित मंच है और इससे प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, वहीं राज्य के विविध पकवानों के बारे में भी लोगों को जानकारी एवं जायका लेने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने उत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन भी किया। इससे पहले सुजानपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
PunjabKesari

प्रदेश वासियों काे दी होली की शुभकामनाएं 
जंगलबेरी हैलीपैड पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी रहा है। विधायक राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा एवं अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News