Bilaspur: श्री नयना देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर किए मां के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 05:57 PM (IST)

नयना देवी (मुकेश): शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पंजाब ,हिमाचल ,हरियाणा ,दिल्ली ,यूपी ,बिहार से सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। था। दोपहर की आरती के बाद भीड़ फ्लाई ओवर को पार कर गई। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया। इस दौरान माता जी के प्रवेश द्वार पर और निकासी द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा ठंडे जल की व्यवस्था की गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News