Kangra: शिव मंदिर से मूर्ति, दान पात्र व अन्य सामान लेकर चाेर फरार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 06:43 PM (IST)

गग्गल (वीरेंद्र): गांव इच्छी के जमानाबाद रोड पर बने एक शिव मंदिर से बीती रात चोर पीतल की घंटियां, नाग, गणेश जी की मूर्ति तथा दान पात्र लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे में शिव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के अंदर से पीतल की 6 घंटियां, 5 पीतल के नाग, गणेश जी की मूर्ति के साथ-साथ मंदिर में रखा दान पात्र भी अपने साथ ले गए। मंदिर से समान चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News