नालागढ़ में आरोपी पर चली गोलियां, 2 बसें हादसे की शिकार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 07:00 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): नालागढ़ कोर्ट काम्प्लेक्स में पेशी पर आए एक आरोपी को गोली मारने की कोशिश की गई। 4 हमलावरों में से 2 के पास पिस्तौल थी और उन्होंने लगातार फायर किए, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। भागने के दौरान हमलावरों का 1 मोटरसाइकल गिर गया। उपमंडल सरकाघाट के खलयाणा के पास तलाई मोड़ पर निजी बस के पलटने से 13 यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से 2 घायल महिलाओं को मैडीकल कालेज नेरचौक में भर्ती किया गया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

 हिमाचल में 2 सितम्बर तक खराब रहेगा मौसम, भूस्खलन से 31 सड़कें बंद
 हिमाचल में 2 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में सोमवार को यैलो अलर्ट के बीच बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रूक-रूक कर वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने आगामी दो सितम्बर तक मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में खनन माफिया की संपति होगी अटैच
हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन से जुटाई गई संपति को अब सरकार की तरफ से अटैच किया जाएगा। अटैच की गई इस संपति को जुर्माना राशि अदा नहीं करने की स्थिति में नीलाम करके राशि को वसूला जाएगा। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) के आदेश के बाद सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। प्रॉपर्टी को अटैच करने के लिए संबंधित एस.डी.एम. अवैध खनन करने वाले को नोटिस जारी करेगा, जिसके बाद आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

एडमिशन संबंधित शेष प्रक्रिया पूरी करने को 5 सितम्बर तक का दिया समय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। एडमिशन संबंधित शेष बची प्रक्रिया व औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागों को 5 सितम्बर तक का समय दिया है।

हिमाचल में 134 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 134 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर 2, चम्बा 1, हमीरपुर 8, कांगड़ा 44, किन्नौर 10, कुल्लू 2, मंडी 15, शिमला 25, सिरमौर 12, सोलन 13 व ऊना के 2 मरीज शामिल हंै। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 310777 पहुंच गया है।

स्पोर्ट्स होस्टल माजरा व बघाट की टीम बनी हॉकी चैम्पियन
सोलन में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स होस्टल माजरा ने बालासुंदरी सिरमौर को 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में बघाट ने 2-0 से सिरमौर को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल रहे जबकि शिवालिक बायोमैटल कंपनी के एम.डी. एन.एस. घुमन विशेष तिथि के रूप में मौजूद रहे।

नालागढ़ काेर्ट में पेशी के लिए लाए आरोपी पर चलाई गोली, हमलावर फरार
नालागढ़ कोर्ट काम्प्लेक्स में पेशी पर आए एक आरोपी को गोली मारने की कोशिश की गई। 4 हमलावरों में से 2 के पास पिस्तौल थी और उन्होंने लगातार फायर किए, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। भागने के दौरान हमलावरों का 1 मोटरसाइकल गिर गया। चारों हमलावर फरार हो गए है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। हमलावरों का मोटरसाइकल पुलिस थाना के पास जाकर गिरा।

मणिमहेश के लिए चम्बा से चरपटनाथ छड़ी रवाना
मणिमहेश झील में होने वाले शाही स्नान के लिए चरपटनाथ मंदिर से शोभायात्रा के साथ छड़ी यात्रा सोमवार को रवाना हुई। चरपटनाथ के मंदिर से छड़ी की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस मौके पर एस.डी.एम. चम्बा अरुण शर्मा मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों को चौरासी सिद्धों और नौ नाथों के संपूर्ण दर्शन करने का मौका मिलता है।

सीएचसी में अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत
सी.एच.सी. बाथरी में एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सोमवार सुबह सी.एच.सी. बनीखेत में उपचाराधीन युवक की मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सा रिकार्ड हासिल करने पर पाया गया कि युवक की उम्र करीब 19 साल है और नाम बाबा बताया है।

दो बस हादसों में 13 यात्री घायल
उपमंडल सरकाघाट के खलयाणा के पास तलाई मोड़ पर निजी बस के पलटने से 13 यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से 2 घायल महिलाओं को मैडीकल कालेज नेरचौक में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बलद्वाड़ा से सुंदरनगर के लिए निकली बस जब खलयाणा के तलाई मोड़ पर पहुंची तो मोड़ पर चालक बस को नियंत्रण में नहीं रख सका और बस करीब 10 फुट नीचे खेत में पलट गई।

एस.पी.यू. का पहला सत्र शुरू, विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए कुलपति
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एस.पी.यू.) मंडी की पी.जी. कक्षाओं के पहले सत्र का सोमवार से आगाज हुआ। इसी आगाज के साथ पी.जी. प्रथम सत्र के विद्यार्थियोंं की कक्षाएं भी शुरू हुईं। प्रथम सत्र शुरू होने पर एस.पी.यू. परिसर में कुलपति प्रोफैसर डी.डी. शर्मा की अध्यक्षता में इंडक्शन मीट आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियोंं को विश्वविद्यालय के मानकों के तहत शपथ दिलाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News