10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जेई

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 04:30 PM (IST)

नाहन (आशु): सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के बी.डी.ओ. कार्यालय में तैनात जे.ई. प्रदीप कुमार शर्मा को विजीलैंस की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत संगड़ाह के तहत खादरिया मोर से पालर खड्ड तक लिंक रोड के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, जिसका एस्टीमेट बनाने की एवज में आरोपी शिकायतकर्ता से रिश्वत की भी मांग कर रहा था। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को की। विजीलैंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को टीम ने आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि स्टेट विजीलैंस विभाग की एस.पी. अंजूम आरा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News