नाहन से शुरू BJP की प्रचार यात्रा, लोगों को दिखाई जा रही उपलब्धियों की Video डॉक्यूमेंट्री

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 02:20 PM (IST)

नाहन(सतीश) : बीजेपी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम तक पहुंचाने के लिए अब नया तरीका शुरू कर दिया है। बता दें कि बीजेपी अब विशेष प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक पहुंचाएंगी। इस वाहन के जरिए लोगों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है जिसमें केंद्र सरकार की 5 साल की उपलब्धियों का बखान किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री वाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक ने बताया कि लोगों को डॉक्यूमेंट्री दिखाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 5 साल में केंद्र सरकार ने जो योजनाएं शुरू की है किस तरीके से लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि योजनाओं से समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है। इस प्रचार यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्य भूमिका निभाएंगी। प्रदेश में बीजेपी केंद्र सरकार के बूते एक बार फिर चारों सीटें जीतने का दावा कर रही है देखना यह होगा कि आने वाले समय में इसका कितना लाभ पार्टी को मिल पाता है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News