3.75 लाख हड़पने के मामले में एक विदेशी समेत 2 आरोपी पुलिस रिमांड में भेजे
punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 08:59 PM (IST)

नाहन (साथी): विदेश से बेशकीमती सामान कुरियर करने के नाम पर 3.75 लाख हड़पने के मामले में एक विदेशी समेत 2 आरोपियों को अदालत ने 8 सितम्बर तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने साइबर क्राइम के दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। एस.पी. उमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने 16 अगस्त को बलिन्द्र सिंह निवासी शिल्लड़, डाकघर जमटा ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि फे सबुक पर उसे इसाबेला कारा नाम से एक फ्रैंड रिक्वैस्ट आई थी।
शिकायतकत्र्ता ने फ्रैंड रिक्वैस्ट स्वीकार कर ली वह चैटिंग करने लगा। बलिन्द्र सिंह ने अपना व्हाट्सएप नम्बर भी उसके साथ सांझा किया। इसाबेला कारा नाम की महिला ने स्वयं को लन्दन का बताया और जर्मनी में कार्यरत होने की बात कही। एस.पी. ने बताया कि बलिन्द्र सिंह के अनुसार कुछ दिन बाद महिला ने बताया कि उसके लिए उसने बेशकीमती सामान कुरियर किया है जिसके उपरान्त बलिंद्र को अलग-अलग नम्बरों से उक्त सामान का कुरियर प्राप्त करने के लिए पैसा जमा करवाने के लिए फ ोन आए। शिकायतकर्ता ने उनके झांसे में आकर 3,75,000 रुपए जमा करवा दिए।
शिकायत के बाद पुलिस थाना नाहन में धोखाधड़ी के जुर्म में आई.पी.सी. की धारा 420 व 66 डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। एस.एच.ओ. थाना सदर नाहन मानवेन्द्र ने मामले का जांच करते हुए अन्वेषण में जुटाए गए और साक्ष्यों के आधार पर उक्त साइबर अपराध में अन्तर्राज्यीय गिरोह के संलिप्तता पाई। एस.पी. ने बताया कि एस.एच.ओ. के नेतृत्व में गठित एक विशेष दल ने मामले को सुलझाते हुए 4 सितम्बर को 2 व्यक्तियों जिसमें एक विदेशी नाइजीरिया मूल का निवासी किंग स्टोन जॉन और एक महिला निवासी असम को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। इस दौरान उक्त दोनों आरोपियों से नकदी, मोबाइल फ ोन और लैपटॉप भी बरामद किया गया है।