1 किलो 12 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 07:11 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): पतलीकूहल थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को पतलीकूहल पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान 15 मील पुल के समीप वर्षालय में एक व्यक्ति बैग के साथ खड़ा था। पुलिस ने शक के आधार पर बैग की तलाशी ली तो उसमें चरस बरामद हुई, जोकि तोलने पर 1 किलो 12 ग्राम पाई गई। व्यक्ति की पहचान शोनू राम (59) गांव साचन तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। एस.पी. गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Related News

Recommended News