Kullu: 272 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 06:33 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): पतलीकूहल थाना के अंतर्गत बालू पधर क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 272 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की गाड़ी को देखकर नशीला पदार्थ पहाड़ी की ओर फैंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गत रात बालू पधर में गश्त के दौरान पुलिस टीम गल्छेत गांव से आगे बालू पधर पुल के पास पहुंची तो पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को नजदीक आते देख अपनी जैकेट से कोई चीज सड़क किनारे फैंक दी।

शक होने पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया और सड़क किनारे फैंकी वस्तु की जांच की गई तो उसमें 272 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरी राम (37) पुत्र लज्जा राम, निवासी फाड़मेहा, डाकघर गाहर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News